Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली सरकार : बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां जल्दी करने का किया ऐलान

नई दिल्ली, 8 नवंबर| राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 9 नवंबर से 18 नवंबर तक बंद रखने का ऐलान किया है।

केजरीवाल सरकार ने स्कूलों में 9 नवंबर से 18 नवंबर तक सर्दियों की छुट्टियां करने के निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा आमतौर पर दिसंबर और जनवरी के महीनों में की जाती है। इस बार प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने जल्द ही स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। नए नोटिस के मुताबिक, दिल्ली के सभी स्कूल 18 नवंबर 2023 तक बंद रहेंगे।

प्रदूषण के चलते दिल्ली के सभी स्कूलों को यह औपचारिक आदेश जारी किया गया है। दिल्ली में प्रदूषण के कारण 10वीं और 12वीं को छोड़कर बाकी सभी स्कूली विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने के आदेश दिये गऐ हैं। ऐसे में प्रदूषण के कारण जिन स्कूलों को बंद करना पड़ता है, उनसे बच्चों की पढ़ाई को नुकसान न हो, इसलिए इन छुट्टियों को सर्दियों की छुट्टियों के साथ समायोजित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments