Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी और ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र, 18 दिसंबर| पुणे में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी और ऑटो रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा पुणे शहर से करीब 150 किलोमीटर दूर कल्याण-अहमदनगर रोड पर ओटूर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। यह घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे पिकअप वाहन, जो अहमदनगर से कल्याण जा रहा था, पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी की ऑटो रिक्शा और पिकअप वाहन के ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में दो बच्चों समेत पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments