लुधियाना,21 दिसंबर | पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है । पिछले तीन दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है, कोहरा भी पड़ रहा है। मालूम हो कि कई जिलों में हिमाचल से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है।
बुधवार को फतेहगढ़ साहिब सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, मोगा और पटियाला में 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक पंजाब में घना कोहरा छा सकता है। 22 दिसंबर की शाम से पंजाब में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसके प्रभाव से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।