Home पंजाब अमृतसर 2.5 साल की दिलरोज की हत्या करने वाली महिला को कोर्ट ने ठहराया दोषी, आज होगी सजा

2.5 साल की दिलरोज की हत्या करने वाली महिला को कोर्ट ने ठहराया दोषी, आज होगी सजा

0
2.5 साल की दिलरोज की हत्या करने वाली महिला को कोर्ट ने ठहराया दोषी, आज होगी सजा

लुधियाना, 16 अप्रेल | पंजाब के लुधियाना में सेशन जज मुनीश सिंघल की अदालत ने 35 वर्षीय नीलम नाम की महिला को ढाई साल की बच्ची दिलरोज कौर की हत्या करने का दोषी करार दिया है। नीलम को आज सजा सुनाई जाएगी।

घटना पिछले साल नवंबर महीने की है, जब 28 नवंबर को नीलम ने पड़ोसी हरप्रीत सिंह की बेटी दिलरोज को स्कूटी पर अपहरण कर लिया था। बच्ची को अगवा करने के बाद नीलम ने उसे सलेम टाबरी इलाके में ले जाकर गड्ढा खोदकर जिंदा दफना दिया था।

परिवार के लोगों को जब बच्ची के गुम होने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से नीलम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान नीलम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस को उस स्थान पर ले गई जहां उसने बच्ची को दफनाया था। हालांकि, गड्ढे से निकालने के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, नीलम का बच्ची के परिवार से पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते उसने दिलरोज की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। नीलम पर IPC की धारा 302 (हत्या), 364 (अपहरण) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।