Home पंजाब अमृतसर संगरूर : 30 साल पुराने घर की छत गिरने से महिला की मौत, बाकी घरवाले भी गंभीर जख्मी

संगरूर : 30 साल पुराने घर की छत गिरने से महिला की मौत, बाकी घरवाले भी गंभीर जख्मी

0
संगरूर : 30 साल पुराने घर की छत गिरने से महिला की मौत, बाकी घरवाले भी गंभीर जख्मी

संगरूर, 19 अप्रेल | गांव घराचों में वीरवार की रात एक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसके चलते एक महिला की मौत हो गई और भाई-बहन मलबे में दबकर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

जानकारी के मुताबिक गांव घराचों की चेहल पत्ती में रहने वाले अमरीक सिंह के 30 साल पुराने घर की छत देर रात अचानक गिर गई। जिससे अमरीक सिंह की बुजुर्ग मां जसपाल कौर, अमरीक सिंह और हरजिंदर कौर मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

आनन फानन में मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और संगरूर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग जसपाल कौर की मौत हो गई। अमरीक सिंह और हरजिंदर कौर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि घर की छत लगभग 30 साल पुरानी थी और उनका वाहन और इस जगह पर भारी सामान था इस पुराने कमरे में एक माँ भी रहती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की मदद की गुहार लगाई है।