लंदन 5 जुलाई, ब्रिटेन में आम चुनाव में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिल गया है। लेबर पार्टी की जीत में वहां रहने वाले पंजाबियों का भी अहम योगदान है। जालंधर मूल के तनमनजीत सिंह ढेसी फिर सांसद बन गए हैं।
कई भाषाओं पर रखते हैं पकड़
यूके में पहले पगड़ीधारी सिख सांसद बनने का गौरव हासिल कर चुके तनमनजीत सिंह ढेसी कई भाषाओं पर पकड़ रखते हैं। तनमनजीत, जिन्हें घर में प्यार से चन्नी और स्लोघ में टैन के नाम से पुकारा जाता है, का कहना है कि वे अपने हलके के विकास पर काम करेंगे और भारतीय मूल के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा रखेंगे। तनमनजीत गांव रायपुर फराला के रहने वाले हैं। उनके पिता जसपाल सिंह ढेसी 1977 में यूके चले गए थे और वहां पर जाकर न केवल अपना कारोबार खड़ा किया बल्कि ग्रेवशेम के गुरुद्वारा के प्रधान भी बने।


