Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

हिसार में 1.32 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद:अग्रोहा में किराए के मकान में रेड; 3 व्यक्ति गिरफ्तार, 2 प्लंबर, 1 इलेक्ट्रिशियन है

हिसार, 15 जुलाई |अग्रोहा पुलिस ने अग्रोहा स्टेडियम के पीछे बने मकान से तीन व्यक्तियों कोगिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस को प्लास्टिक के 7 कट्टों से 1 क्विंटल 32 किलो 360 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के चिन्दड़ निवासी अजय कुमार, गांव मुन्सी वाली निवासी कुलदीप और हिसार के नंगथला निवासी कमल के रूप में हुई है।

वहीं बरवाला थाना पुलिस ने बरवाला के वार्ड 14 से सरोज नाम की महिला को 10 ग्राम चिट्टा सहित काबू किया है। हिसार में HTM थाना पुलिस ने विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी रमेश को 5 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा है।

अग्रोहा थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर तेजनपाल ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि अग्रोहा स्टेडियम के पीछे बने मकान में प्लास्टिक के कट्टो में बेचने के लिए डोडा पोस्त भर कर रखा है। पुलिस ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंच मकान का दरवाजा खुलवाए तो मकान के अंदर तीन व्यक्ति मौजूद मिले। पुलिस ने जिन्हें काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम गांव चिन्दड़ निवासी अजय कुमार, गांव मुन्सी वाली निवासी कुलदीप और नंगथला निवासी कमल बताया।

तलाशी लेने पर मकान से 7 प्लास्टिक के कट्टो में डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 1 किवंटल 32 किलो 360 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। बरामद डोडा पोस्त को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त तीनों आरोपियों अजय कुमार, कुलदीप और कमल के खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनो को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रबंधक ने बताया कि तीनों आरोपियों ने अग्रोहा स्टेडियम के पीछे किराए का मकान ले रखा था और कुलदीप इलेक्ट्रीशियन का, अजय और कमल प्लंबर का काम करते थे। तीनों आरोपी काफी दिनों से एक मकान को किराए पर लेकर रह रहे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई हेतु पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments