Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

प्रतिभा सिंह हो सकते हैं हिमाचल के नयें CM पद के दावेदार

शिमला| हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही पार्टी को देखते हुए, कांग्रेस नेता और छह बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को संभावित मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया जा रहा है। लगातार दूसरी बार अपनी शिमला (ग्रामीण) सीट बरकरार रखने के बाद खुलकर सामने आते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा, हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। वह (प्रतिभा सिंह) सीएम पद की दावेदारों में से एक हैं।

विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। वह वर्तमान में मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अन्य संभावित उम्मीदवार 60 वर्षीय मुकेश अग्निहोत्री और 58 वर्षीय सुखविंदर सुक्खू हैं, जो क्रमश: हरोली और नादौन सीटों से आगे चल रहे हैं। सुक्खू ने मीडिया से कहा, कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से 38 पर कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा से आगे निकल गई, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी 23 पर आगे चल रही है और तीन सीटों पर जीत हासिल की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments