Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब में अलर्ट

चंडीगढ़| पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने 26 जनवरी को लेकर यानी कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब पुलिस की पूरी फोर्स को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

डीजीपी ने विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा है क्योंकि हाल के दिनों में धुंध भरे मौसम के दौरान ड्रोन द्वारा सीमा पार हथियार और नशीले पदार्थ भेजे जाने के मामलों में वृद्धि हुई है।

DGP ने साफ आदेश जारी किए हैं कि इन दिनाें किसी भी तरह की काेई ढील न बरती जाए क्याेंकि आतंकी किसी न किसी तरह की वारदात काे अंजाम दे सकते हैं और इसके लिए वे गैंगस्टर का भी सहारा लेने से गुरेज नहीं करेंगे। हर तरह से चैकिंग की जाए। खासकर संवेदनशील इलाकाें में Security बढ़ा दी जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments