Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

स्वामी विवेकानंद जी भी ‘भारत जोड़ो’ में विश्वास करते थे : मल्लिकार्जुन

नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कहा कि स्वामी जी खुद ‘भारत जोड़ो’ में विश्वास किया करते थे, जो भारत के आंतरिक मूल्यों में रचा-बसा है। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक संदेश में कहा कि कांग्रेस की ओर से, मैं आपको ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक बधाई देता हूं। यह दिन भारत के महानतम दार्शनिकों में से एक, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।  खरगे ने कहा कि विवेकानंद जी भारतीय मूल्यों के प्रतीक और हमारे युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज थे। स्वामी जी के विचारों और आदर्शों को श्रद्धांजलि के रूप में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस दिन को “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में घोषित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो में ‘विश्व धर्म संसद’ में कहा था कि सांप्रदायिकता, कट्टरता और इसके भयानक वंशजों के धार्मिक हठ ने लंबे समय से इस खूबसूरत धरती को जकड़ रखा है। उन्होंने इस धरती को हिंसा से भर दिया है और कितनी ही बार यह धरती खून से लाल हो चुकी है। न जाने कितनी सभ्यताएं तबाह हुईं और कितने देश मिटा दिए गए।

खरगे ने कहा कि आज हमारे करोड़ों लोग भारत को एक करने की आकांक्षा लिए इसके सपने देखने और समाज में फ़ैली नफ़रत को मिटाने के लिए आतुर हैं। स्वामी जी का संदेश हम सभी के लिए, विशेष रूप से हमारे युवाओं के लिए मार्गदर्शक प्रकाश बना हुआ है।

उनका कहना है कि भारत दुनिया की युवा आबादी का पांचवां हिस्सा है। भारत का युवा बदलाव के लिए बेक़रार हैं। वे बेहतर और सुरक्षित जीवन का सपना देख रहे हैं और चाहते हैं कि भारत वैश्विक प्रगति के शिखर पर विराजमान हो। हम जानते हैं कि यह तभी संभव हो सकता है जब हम धर्म, जाति, भाषा, जातीयता, रंग, पंथ या लिंग की बाधाओं को खत्म कर दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments