Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

देश में बर्ड फ्लू ! केरल में संक्रमण से 1800 मुर्गियों की मौत

केरल | देश में बर्ड फ्लू के संकेत मिले हैं। जानकारी अनुसार कोझिकोड जिले में एक सरकारी मुर्गी पालन केन्द्र में बर्ड फ्लू फैलने की वजह से, कम से कम 1,800 मुर्गियों की संक्रमण से मौत हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बर्ड फ्लू के वायरस KH5N1 स्वरूप की मौजूदगी उस मुर्गी पालन केन्द्र की मुर्गियों में पाई गई जिसका संचालन जिला पंचायत करता है। अधिकारी ने बताया कि केरल की पशुपालन मंत्री जे चिंचू रानी ने इस संबंध में केंद्र के दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के अनुरूप रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए है।

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू फैलने के संकेत हैं। नमूनों को सटीक जांच के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है मुर्गी पालन केन्द्र में 5000 से अधिक मुर्गियां थीं और उनमें से अब तक संक्रमण के चलते 1800 मुर्गियों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments