Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जब पंजाब में बिना सुरक्षा दिखे राहुल गांधी!

लुधियाना| आपने बॉलीवुड हीराे के डुप्पंलीकेट्जास ताे देखे हाेंगे पर राजनेताओं का फेक फेस भी आने लगे हैं। इन िदनाें राहुल गांधी का एक डुप्लीकेट काफी मशहूर है। असली राहुल नहीं मिला ताे लाेग नकली के साथ ही सैलिफयां ले रहे हैं। अब यही डुप्लीकेट राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में दिखाई दे रहा है वह असली राहुल के पीछे-पीछे पंजाब तक पहुंच गया है। पंजाब में भारत जाेड़ाे यात्रा का आज दूसरा दिन है।

आज यात्रा लुधियाना के समराला चौक पर आकर रूकेगी। इस यात्रा में सिर्फ पंजाब ही नहीं, पूरे देश से राहुल गांधी के समर्थक पहुंच रहे हैं। इसी बीच सभी को यूपी के मेरठ के फैसल चौधरी ने चौंका दिया। उन्हें देख समर्थक एकटक देखते रहे और सोचते रहे कि आज राहुल गांधी बिना सुरक्षा के क्यों घूम रहे हैं।

मेरठ के फैसल राहुल गांधी के डुप्लीकेट हैं और उनके कई कार्यक्रमों में उनका समर्थन करने के लिए जाते रहते हैं। जैसे ही यात्रा में भाग लेने के लिए फैसल खन्ना पहुंचे तो राहुल गांधी के समर्थक उन्हें देख स्तब्ध रह गए। काफी समय तक तो कोई उनके पास नहीं गया। सभी सोच रहे थे कि राहुल आज बिना सुरक्षा के कैसे घूम रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments