Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़ : महिला हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार

चंडीगढ़, 8 नवंबर|  चंडीगढ़ शहर में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहर में एक नया मामला सामने आया जहां एक महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

महिला ने साइबर क्राइम पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि के.एम.बी.एल ऐप के जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे पैसे दोगुने करने का लालच देकर 30 लाख 94 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।

पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments