अमृतसर, 8 नवंबर| एसजीपीसी चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अकाली दल के उम्मीदवार और पूर्व अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। वह तीसरी बार एसजीपीसी के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने सुखदेव सिंह ढींढसा गुट के बलवीर सिंह घुन्नस को हराया है।
बता दें कि हरजिंदर सिंह धामी को 118 वोट मिले हैं जबकि बलवीर सिंह घुंस को सिर्फ 17 वोट मिले और वोट रद्द कर दिए गए। कुल 136 सदस्यों ने मतदान किया।