Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

खुशखबरी: अमृतसर से शिमला जाना हुआ आसान, सिर्फ एक घंटे का होगा सफर

अमृतसर, 8 नवंबर| पंजाब से शिमला जाने की चाहत रखने वालों के लिए जरूरी खबर है। अब पंजाब से शिमला पहुंचना आसान हो गया है। आप सिर्फ एक घंटे में शिमला पहुंच सकते हैं। दरअसल, विमान कंपनी अलायंस एयर ने अमृतसर और शिमला के बीच हवाई सेवा शुरू की है।

एयरलाइन ने सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट शेड्यूल जारी किया है। फ्लाइट शिमला से सुबह 8:10 बजे उड़ान भरेगी और 9:10 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

अमृतसर से शिमला के लिए फ्लाइट 9:35 बजे उड़ान भरेगी और 10:35 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से अमृतसर तक का किराया 1999 रुपये तय किया गया है। शिमला से अमृतसर के लिए उड़ान की शुरुआत में एलायंस एयर का 48 सीटर विमान उड़ान भरेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments