Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बटाला : दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में, दो युवकों की मौत

बटाला, 8 नवंबर|  बटाला के नजदीक अड्डा सरवाली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बीती रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान चरणजीत सिंह और राम शर्मा के रूप में हुई है।

थाना किला लाल सिंह के ऐ.एस.आई दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक युवक चरणजीत सिंह चैन पुत्र संतोख सिंह निवासी किला लाल सिंह, जो अड्डा दलम में दुकान करता था। अपनी दुकान बंद करके अड्डा सरवाली के पास आ रहा था। अंधेरा होने के कारण कोटली सूरत मल्ली निवासी राम शर्मा पुत्र जनक राज शर्मा की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में कार्तिक पुत्र सन्नी, जग नूर पुत्र सिंदा निवासी कोली सुरतमल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अमृतसर में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments