लुधियाना| रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) की विजीलैंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब के PCS अधिकारी स्ट्राइक पर हैं, लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी अधिकारियों को दाेटूक चेतावनी जारी कर दी है कि अब बहुत हाे गया आप 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन कर लें नहीं ताे सस्पैंड कर दिया जाएगा।
सीएम मान ने इस बारे आज सुबह ही एक आदेश जारी किया है। उन्हाेंने है कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी ड्यूटी जॉइन नहीं कर रहे और स्ट्राइक पर हैं। वे सरकारी अधिकारी के खिलाफ करप्शन के चार्ज में उठाए गए सख्त कदम से खफा हैं। उन्हें सीएम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सरकार करप्शन के मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाए हुए है। आप कृप्या वापस लौट आएं नहीं ताे आप भी काम से जाएंगे।
वहीं सीएम भगवंत मान ने अपने आदेश में इस स्ट्राइक को पूरी तरह से गैर-कानूनी करार दिया है। उन्होंने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि जो भी अधिकारी आज 11 जनवरी 2023 को 2 बजे तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसे सस्पेंड कर दिया जाए। जो 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसकी अनुपस्थिति गैर जिम्मेदार मानी जाएगी।


