Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में दो पक्षों के बीच विवाद, 8 राउंड फायरिंग, 3 गंभीर रूप से घायल

जालंधर, 25 अक्तूबर। लंबरा के अली चक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस घटना में करीब 3 युवक घायल हो गए हैं। घटना में करीब 8 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।

दशहरा से लौटते वक्त हुई घटना, जिसमें घायल हुए मनिंदर के दोस्त गांव अली चक निवासी राजबीर ने पुलिस को बताया कि वह गांव के पास मैदान से दशहरा देखकर वापस अपने गांव आ रहा था, इसी दौरान गुरप्रीत और उसके भाई लवप्रीत ने उस पर हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते करीब 5 राउंड फायरिंग की। सामने से गाड़ी पर 4 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें दो गोलियां मनिंदर के पेट में लगीं, जबकि एक गोली आरोपी ने गाड़ी के बाहर से मारी थी। मनिंदर अपनी वैन में सफर कर रहे थे।

मनिंदर का एक साथी पुलिस हिरासत में है। डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि घायल मनप्रीत के एक साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान राजबीर गांव अली चक निवासी के रूप में हुई है। राजबीर को कोई चोट नहीं आई। राजबीर ने पुलिस को बताया कि उसने सीट के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। मनिंदर को गोली लगने के बाद वह खुद लंबरा से करीब 14 किलोमीटर दूर कपूरथला चौक स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया था। पुलिस ने राजबीर को शक के आधार पर जोशी अस्पताल के बाहर हिरासत में लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments