Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मैं मनोहर लाल का चेला हूं और रहूंगा, हुड्डा के कटाक्ष पर  सीएम सैनी नायाब ने दिया जवाब 

चंडीगढ़, 6 जुलाई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कटाक्ष का बड़ी सरलता और सहजता से सुंदर जवाब दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उस बयान जिसमें उन्होंने मौजूदा सरकार को गुरु चेला की सरकार बताया था यानि मनोहर लाल को गुरु और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चेला बताया था। उस पर कटाक्ष करते हुए नायब सिंह सैनी ने साफ किया कि हां, मनोहर लाल मेरे गुरु जी हैं और रहेंगे। यह बात भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बिल्कुल ठीक है कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का चेला हूं और रहूंगा। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मुख्यमंत्री निवास पर चंडीगढ़ मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रेय द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

मेरे दरवाजे जनता के लिए खुले हैं 24 घण्टे : मुख्यमंत्री

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ किया कि वह प्रदेश की जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। प्रदेश की जनता जब भी जिस भी वक्त चाहे मुख्यमंत्री निवास पर या उनके कार्यालय में आकर उनसे मिल सकती है। मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं। नायब सिंह सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार उनका प्रयास जनता की समस्याओं के समाधान का रहा है। कोई भी व्यक्ति उनके दरवाजे पर आता है तो वह उनकी समस्याओं को सुनते हैं और तत्काल उस शिकायत को व्हाट्सएप के माध्यम से अधिकारियों को भेज कर समाधान के प्रयास करते हैं और अगर कोई व्यक्ति अपनी उसी शिकायत को लेकर दो या तीन बार उन तक पहुंचता है तो न केवल संबंधित अधिकारियों के स्तर पर बल्कि उच्च अधिकारियों से भी उस मुद्दे और मामले की पड़ताल के आदेश जारी किए जाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments