Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

हांसी में बुजुर्ग की कनपटी पर पिस्तौल लगा लूटा:रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठा अंधेरे में ले गए; गले से पकड़कर पीटा

हांसी, 18 जुलाई | देर रात एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। दो बदमाश बुजुर्ग को रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठा कर अंधेरे में सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ मारपीट की। फिर पिस्तौल दिखाकर उसकी जेब से 3 से 4 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हांसी के रहने वाले कृष्ण ने बताया कि वह देर रात को अपने घर जाने के लिए मलिक हॉस्पिटल चौक पर खड़ा था। उसी समय बाइक पर सवार 2 युवक आए। उन्होंने उससे हिसार चुंगी का रास्ता पूछा। बुजुर्ग कृष्ण ने कहा की सामने चलते जाओ, कुछ ही दूरी पर हिसार चुंगी है। युवकों ने कहा कि उनको पता नहीं चलेगा, आप हमारे साथ आ जाओ, आपको रास्ते में उतार देंगे। कृष्ण को भी उसी तरफ़ जाना था तो वह उनके साथ बाइक पर बैठ गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments