Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अजनाला में भारत-पाक बार्डर पर BSF ने ढेर किया घुसपैठिया

अजनाला | तहसील अजनाला की भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमावर्ती चाैकी छन्ना के पास बीएसएफ ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए जवानों ने फायरिंग कर घुसपैठिए को मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक मृतक के पास से एक राइफल भी बरामद हुई है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हुई है।

इसी बीच थाना थाना भिंडी सैदां के अधीन आती चाैकी गुलगढ़ के पास बार्डर पर ड्रोन की हलचल देखी गई। इस पर जवानों ने फायरिंग की। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन की तलाश में तलाशी अभियान चलाया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थ भेजने के कई मंसूबे बीएसएफ ने फेल किए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments