Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली में लड़की से दरिंदगी मामले में नया क्लू, स्कूटी पर 1 नहीं 2 लड़कियां थीं

नई दिल्ली | दिल्ली के कंझावला में कार से घसीटने से मारी गई 20 वर्षीय युवती की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मोड़ यह है कि , मृतक के साथ स्कूटी पर एक और लड़की सवार थी। एक्सीडेंट के बाद दूसरी लड़की को भी चोटें आई थीं, जबकि कार में फंसी युवती को 13 किमी तक घसीटा गया था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस आज दूसरी लड़की का बयान दर्ज कर सकती है। पुलिस ने लड़की को ट्रेस कर लिया है और उसका बयान भी दर्ज करेगी। लड़की का बयान मैजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज होगा। सुल्तानपुरी कांड के पांचों आरोपियों ने जब कंझावला रोड पर जोंटी गांव के पास कार रोकी तो उन्होंने युवती को कार में फंसा देखा। आरोपियों ने युवती को कार के नीचे से निकाला और उसे खुले आसमान के नीचे सर्दी में वहीं फेंककर चले गए। युवती के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्णन (27). मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है।

विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। सिंह, डीसीपी ईओडब्ल्यू जितेंद्र कुमार मीणा और अन्य कर्मचारियों के साथ अपराध स्थल पर पहुंचीं और 12 किलोमीटर लंबा रास्ता तय किया, जिस पर कार द्वारा महिला को घसीटा गया। गृह मंत्रालय ने सोमवार को सिंह के नेतृत्व में एक जांच समिति का गठन किया था, जो मंगलवार शाम तक मामले में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इससे पहले तीन डॉक्टरों की टीम ने मृतका का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बुधवार शाम तक सौंपी जाएगी। वहीं फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की दो टीमों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अपराध स्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments