Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

कपूरथला: बच्चों के विवाद में 2 पक्षों में फायरिंग, एक की मौत

कपूरथला, 31 अक्तूबर | कपूरथला के गांव सिद्दवां दोना में बीती रात पुरानी दुश्मनी के चलते 2 गुटों में झड़प के बाद फायरिंग हो गई। इसी दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र तरसेम निवासी सिधवां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सिद्दवां दोना गांव में बच्चों को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते देर रात दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें एक गुट के एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग भी की गई थी। फायरिंग में एक युवक के सीने में गोली लग गई। घायल विजय कुमार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वहां से रेफर कर दिया गया। विजय कुमार की रात को जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments