Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

करवा चौथ से पहले सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई महंगी, जानें नए रेट

न्यूज डेस्क, 31 अक्टूबर| करवा चौथ से पहले सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। पिछले दिनों लगातार बढ़ोतरी के बाद अब सोने की कीमत में गिरावट आई है। मंगलवार (31 अक्टूबर) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।

इस बीच अगर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। 1000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के बाद चांदी अब 78500 रुपये पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि टैक्स और एक्साइज ड्यूटी के कारण सोने और चांदी की कीमत हर दिन बढ़ती और घटती रहती है।

31 अक्टूबर को भारत के कई राज्यों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 200 रुपये की गिरावट आई। इसके बाद सोने की कीमत 57350 रुपये हो गई। 30 अक्टूबर को इसकी कीमत 57550 रुपये थी। इससे पहले 29 अक्टूबर को सोने की कीमत 56950 रुपये थी. इससे पहले 26 अक्टूबर को इसकी कीमत 56,800 रुपये थी। जबकि 25 अक्टूबर को इसकी कीमत 56800 रुपये थी. इससे पहले 24 अक्टूबर को इसकी कीमत 56500 रुपये थी।

24 कैरेट सोने की कीमत में 220 रुपये की गिरावट

22 कैरेट के अलावा अगर 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की बात करें तो मंगलवार को इसकी कीमत 220 रुपये गिरकर 61035 रुपये पर आ गई, जबकि 30 अक्टूबर को इसकी कीमत 61255 रुपये थी। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अक्टूबर महीने में लगातार बढ़ोतरी के बाद सोने की कीमतों में कुछ कमी आई है, लेकिन त्योहारी सीजन के कारण इसकी कीमतें और बढ़ सकती हैं।

चांदी में 1000 रुपए की तेजी आई

सोने के अलावा अगर चांदी की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत में मंगलवार को 1000 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 78500 रुपये हो गई। 30 अक्टूबर को इसकी कीमत 77500 रुपये थी। इससे पहले 28 और 29 अक्टूबर को भी इसकी कीमत इतनी ही थी। 27 अक्टूबर को इसकी कीमत 78,000 रुपये थी। इससे पहले 26 अक्टूबर को इसकी कीमत 77500 रुपये थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments