Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

आखिर क्यों मारा रिटायर्ड IAS ने महिला को थप्पड़, वजह जान हो जाएंगे हैरान

नोएडा, 31 अक्तूबर| यहां एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक महिला पर हाथ उठाता नजर आ रहा है। ये शख्स एक सेवानिवृत्त आईएएस बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि इस घटना का कारण एक कुत्ता है जिसे एक महिला लिफ्ट में अपने साथ ले जाना चाहती थी लेकिन पूर्व अधिकारी कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने से मना कर रहा था। बात आगे बढ़ती है कि दोनों में लड़ाई हो जाती है और महिला रिडायर्ड आईएएस का फोन छीन लेती है और हाथापाई शुरू कर देती है जिस पर पूर्व अधिकारी भी उक्त महिला को थप्पड़ मार देता है जिसके बाद विवाद बढ़ जाता है और बाद में महिला का पति पूर्व आईएएस अधिकारी की पिटाई करता नजर आता है।

गौरतलब है कि यह घटना नोएडा के सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरिएट सोसायटी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में समझौता हो गया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments