Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर SC ने दिया सख्त फैसला

नई दिल्ली, 7 नवंबर | दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को मद्देनज़र रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक निर्देश जारी किया। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को पराली जलाने पर ‘तत्काल बैन’ लगाने का निर्देश दिया गया है। चीफ जस्टिस संजय किशन कौल और चीफ जस्टिस सुधांशु धूलिया ने राजनीतिक विवादों से दूर रहने का आग्रह करते हुए इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली साल-दर-साल इस संकट को सहन नहीं कर सकती। इसके अलावा, दिल्ली सरकार को नगर निगम के सूखे कचरे को खुले में जलाने से रोकने का निर्देश दिया गया।

अदालत ने मामले की आगे की सुनवाई शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर मंगलवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया, जिसमें PM2.5 का स्तर सुरक्षा सीमा से कहीं अधिक है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो गई है। हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पड़ोसी शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खतरनाक रूप से खराब होने की सूचना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments