Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

कपूरथला: बच्चा न होने पर ससुराल वाले देते थे ताने, परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या

कपूरथला, 21 दिसंबर | कपूरथला के बिधिपुर गांव में एक 22 वर्षीय शादीशुदा लड़की ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के माता-पिता ने ससुराल वालों पर बच्चा न होने का ताना देने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तलवंडी चौधरी पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान काजल (22) निवासी बिधिपुर तलवंडी चौधरी के रूप में हुई है। उसकी मां जसविंदर कौर निवासी बुटाला ढिलवां ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी काजल की शादी तीन साल पहले गांव बिधिपुर निवासी लखविंदर के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। उन्होंने अपनी बेटी को अपनी मर्जी के मुताबिक दहेज दिया था।

जसविंदर कौर ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति लखविंदर, सास परमजीत कौर और ससुर बलविंदर सिंह ने बेटी काजल को परेशान करना शुरू कर दिया। ये सिलसिला पिछले 3 साल से चल रहा था। मामले की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी लेकिन समझौते के बाद भी उसे परेशान किया जाता रहा। उनकी बेटी को शादी के बाद कोई संतान नहीं हुई, इसलिए उसे ताने भी दिए जाते थे।

सोमवार की शाम भी पूरे परिवार ने मिलकर काजल को प्रताड़ित किया। जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी बेटी के फांसी लगाने के बारे में उनके ससुराल वालों ने उन्हें नहीं बताया, बल्कि गांव के सरपंच ने फोन कर उन्हें बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में पड़ा हुआ था।

तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
तलवंडी चौधरी के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments