Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

संसद सुरक्षा उल्लंघन के मामला में कर्नाटक के पुर्व डिप्टी एसपी का बेटा गिरफ्तार

बागलकोट, (कर्नाटक) 21 दिसंबर | दिल्ली पुलिस ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन के मामले में कर्नाटक के पुर्व डिप्टी एसपी का बेटे साईकृष्ण जगली को हिरासत में लिया है। साईकृष्ण बेंगलुरु की एक एमएनसी कंपनी में काम करता है। युवक को बागलकोट जिला मुख्यालय शहर के विद्यागिरि स्थित उसके घर से हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार साईकृष्ण मनोरंजन का दोस्त है जिसकी वजह से यह गिरफ्तारी हुई है। मनोरंजन उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने पिछले सप्ताह लोकसभा कक्ष में समोक फेंके थे। सूत्रों ने बताया कि जगली मनोरंजन के कॉलेज के दिनों में उसका रूममेट भी था।

साईकृष्ण जगली की बहन स्पंदा ने कहा  कि यह सच है कि दिल्ली पुलिस आई और मेरे भाई से पूछताछ की। हमने जांच में पूरा सहयोग दिया है। स्पंदा ने ये भी कहा कि उनके भाई ने “कुछ भी गलत नहीं किया है”। उन्होंने कहा कि मनोरंजन और साईकृष्ण जगली दोनों रूममेट थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments