Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

खन्ना: शादी वाले घर में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग; डेढ़ लाख नकद और दहेज का सामान जलकर ख़ाक

लुधियाना/खन्ना, 27 अक्तूबर| गांव अलुना पल्ला में एक शादी वाले घर में शॉर्ट-सर्किट कि वजह से आग लग गई। जिसके कारण सारा सामान जलकर राख हो गया। बेटी की शादी के लिए साथ रखे डेढ़ लाख रुपये और दहेज का सामान जल गया। घर में मौजूद बच्चे और परिजन जान बचाने के लिए बाहर भागे। खन्ना फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

फायरमैन जसविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह उन्हें फायर स्टेशन पर फोन आया कि अलुना पल्ला में एक घर में आग लग गई है, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। परंतू तब तक पूरे घर में आग लग गई थी काई मूश्किलों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोका गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर का सामान जलकर राख हो गया।

सतनाम की बेटी की शादी की तैयारियां हो रही थीं। सतनाम सिंह मजदूरी करता है। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए सब कुछ खरीदकर रख लिया था। शॉर्ट-सर्किट के कारण आग फैल गई। आग से सारा सामान जल गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments