Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
लुधियाना: 11 हजार के पीछे औरत और उसके भाई को खंबे से बांध पीटा - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना: 11 हजार के पीछे औरत और उसके भाई को खंबे से बांध पीटा

लुधियाना, 11 नवंबर | लुधियाना के भामियां कलां में 10 लोगों के समूह ने 40 वर्षीय एक महिला और उसके भाई को बिजली के खंभे से बांधकर कथित तौर पर पीटा। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद  हमला किया।

जानकारी के अनुसार ये घटना तब हुई जब जैन कॉलोनी निवासी पीड़िता नीलम रानी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से सुरजीत नगर में अपनी मां से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें रोका और नीलम को पिटने लगे जब उसके भाई ने उसकी मदद करने की कोशिश की, तो उसे भी खंबे से बांध दिया गया और उसे भी पीटा गया।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर सुरजीत नगर निवासी राजदीप कौर, उसका बेटा लाडी और उनके आठ साथीयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके भाई बलविंदर सिंह से 11 हजार रुपये उधार लिए थे। बार-बार पैसे वापस करने के अनुरोध के बावजूद कथित आरोपी ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। जिसके कारण ये सारी घटना घटी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments