Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

हिमाचल में बनी 27 दवाओं के सैंपल हुए फेल – डिप्टी ड्रग कंट्रोलर

हिमाचल | यहां बनी 27 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें बद्दी स्थित मेडेन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा निर्मित CSC कफ सिरप के 5 नमूने भी शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर के नियामक केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा जारी मासिक अलर्ट में फेल मिले हैं। इससे उक्त यूनिट में निर्मित दवाओं की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है, हालांकि यह फरवरी 2022 से बंद है।

विभाग ने सावधानी के तौर पर कंपनी में बने स्टॉक से कफ सिरप के सैंपल भरे थे, जो फेल हुए हैं। खांसी की इस दवाई के नाम हैं- LOCG21-85, LOCG21-94, LOCG21-95, LOCG21-84 और LOCG21-96। बद्दी के डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने कहा कि मेडेन फार्मास्युटिकल्स में पाए गए खांसी के सिरप के 5 नमूने पिछले साल अक्टूबर में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अलर्ट के बाद लिए गए थे।

इन नमूनों में कोई हानिकारक पदार्थ नहीं पाया गया था, लेकिन कई अन्य कारणों से नमूनों को घटिया घोषित किया है। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है।

गांबियां में हुई थी 70 बच्चों की मौत
दक्षिण अफ्रीकी देश के गांबिया में अक्टूबर माह में क़रीब 70 बच्चों की मौत का मामला सामने आया था। बच्चों को मेडेन फार्मा के सोनीपत प्लांट में बनी दवा पिलाई गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 5 अक्टूबर को जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, सोनीपत में मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की सहायक कंपनी द्वारा बनाए गए कफ सिरप में एक जहरीले पदार्थ डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments