Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

खाने वाले तेल का इंधन बना महासागर के पार गया दुनिया का पहला हवाई जहाज, पढ़ें क्या है पुरी कहानी

क्रॉले (इंगलैंड), 29 नवंबर | अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी वर्जिन अटलांटिक के बोइंग -787 ड्रीमलाइनर हवाई जाहाज ने ईंधन के रूप में खाने वाला तेल का उपयोग करके पहली बार माहासागर को पार कर इतिहास रच दिया है। जाहाज ने उड़ान 28 नवंबर को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से भरी और सफलतापूर्वक न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। रीन्यूएबल बायोमास से बने टिकाऊ विमानन ईंधन (एसएएफ) का उपयोग किया गया, जो पर्यावरण-अनुकूल हवाई यात्रा प्रदान करेगा।

रिचर्ड ब्रैनसन और ब्रिटेन के परिवहन मंत्री विमान में सवार थे। विमान के टेकऑफ़ का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें 100 प्रतिशत खाद्य विमानन ईंधन का उपयोग किया गया है।

एसएएफ में खाद्य तेल का उपयोग पुराने ईंधन पर निर्भरता को कम करेगा। इस पहल का समर्थन करने वाली ब्रिटिश सरकार इसे प्रदूषण रहित यातायात की तरफ एक महत्वपूर्ण पहल मानती है। इस परियोजना को सरकार से 12.6 लाख डॉलर की फंडिंग प्राप्त हुई, जो टिकाऊ विमानन और हवाई यात्रा के लिए हरित भविष्य की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments