Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

महाभारत में ‘धृतराष्ट्र’ की भूमिका निभाने वाले मशहूर कलाकार गिरीजा शंकर की कार का शीशा तोड़ लाखों का कीमती सामान चोरी

पटियाला, 28 अक्तूबर। शुक्रवार की देर शाम उस समय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, जब महाभारत में धृतराष्ट्र की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गिरिजा शंकर व्यास की कार के शीशे तोड़कर लाखों रुपये के कीमती सामान और नकदी चुरा ली गई।

बताया जाता है कि शाम को गिरिजा शंकर व्यास कार में सवार होकर चंद मिनटों के लिए बीकानेर स्वीट्स पहुंचे। उक्त सूचना मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गयी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक कुल कितने की चोरी हुई है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी के मुताबिक, महाभारत में धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले गिरिजा शंकर व्यास बीकानेर स्वीट्स के पास कुछ सामान खरीदने आए थे, लेकिन जब कुछ ही मिनटों में दुकान से लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। कार के अंदर रखा सामान गायब मिला। कार में रखे लैपटॉप, मोबाइल फोन, दस्तावेज के अलावा डॉलर और अन्य नकदी गायब बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जिस शख्स का सामान चोरी हुआ है वह एक मशहूर कलाकार है, जिसके चलते चोरी की खबर जैसे ही पुलिस को मिली तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके चलते राजपुरा डीएसपी सुरिंदर मोहन शर्मा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और निरीक्षण के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments