Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

रिश्वत कांड में विजिलेंस ने संगरूर के एएसआई को पकड़ा, 10,000 रुपये नकद जब्त किए

संगरूर, 27 अक्तूबर। विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान शुक्रवार को पुलिस स्टेशन दिड़बा, जिला संगरूर में तैनात एएसआई बिकर सिंह को गिरफ्तार किया। उन्हें 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को दिड़बा तहसील के गांव तूरबंजारा निवासी बलजीत सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उक्त ए.एस.आई. बिकर सिंह अपने परिचित गुरविंदर सिंह को दिड़बा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में अग्रिम जमानत दिलाने में मदद करने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उक्त पुलिसकर्मी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि ए.एस.आई विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और बिकर सिंह के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments