Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

मौसम : एक सप्ताह में पंजाब में हुई अच्छी बारिश, रुक-रुक हो रही बरसात, आगे भी मौसम रहेगा ठंडा

जालंधर, 29 अगस्त | पंजाब में बारिश को लेकर फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। आज पूरे राज्य में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लेकिन आज के बाद मानसून एक बार फिर सुस्त हो जाएगा। बीते एक सप्ताह में राज्य में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जबकि रूपनगर का तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है। जालंधर-बुधवार का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहेगा।

पंजाब के 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, रूनगर और एसएएस नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बीती शाम तक एसबीएस नगर में 12, रोपड़ में 9, मोगा में 3.5 और अमृतसर में 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।

पूरे सीजन चाहे मानसून सुस्त रहा हो, लेकिन बीते सप्ताह में राज्य में जमकर बारिश हो रही है। 22 से 28 अगस्त क पंजाब में 33.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 18 फीसदी अधिक है। जबकि पूरे सीजन 1 जून से 28 अगस्त तक पंजाब में मात्र 250.1 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 29 फीसदी कम है। पूरे सीजन की ये सबसे कम बारिश है।

पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर- बुधवार शाम अमृतसर का तापमान 32.4 डिग्री दर्ज। आज बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहेगा।

लुधियाना- बुधवार शाम का तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला- बुधवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहेगा।

मोहाली- बुधवार का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments