Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
कौन हैं IPS ज्योति यादव? जल्द होगी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ शादी - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

कौन हैं IPS ज्योति यादव? जल्द होगी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ शादी

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस (Punjab Education Minister Harjot Bains) की सगाई हो गई है। उन्होंने आईपीएस ऑफिसर डॉ ज्योति यादव (IPS Officer Jyoti Yadav) से सगाई की है। ज्योति यादव पंजाब की काफी तेज तर्रार आईपीएस ऑफिसर मानी जाती हैं और वह चर्चित भी हैं। अब वह अपनी सगाई को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मार्च महीने में ही ज्योति यादव की शादी भी होने वाली है।

बता दें कि हरजोत बैंस की दुल्हन बनने जा रही डॉ. ज्योति यादव भारतीय पुलिस सेवा की 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। ज्योति का पूरा परिवार गुरुग्राम में रहता है। वर्तमान में ज्योति यादव मानसा में एसपी हैडक्वार्टर के पद पर तैनात हैं। इसके पहले ज्योति यादव लुधियाना में ADCP पद पर रह चुकी हैं।

ज्योति यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 70,000 से अधिक फॉलोअर हैं। वहीं ट्विटर पर भी उनके 10,000 से अधिक फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया पर ज्योति यादव अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं और उस पर ढेर सारे लाइक्स आते हैं। आम आदमी पार्टी की लुधियाना दक्षिण से विधायक राजिंदर पाल कौर के सामने खड़ी हो गई थी और इस कारण भी सुर्खियों में आई थीं।

ज्योति यादव की शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस यूनिफॉर्म के अलावा अन्य कपड़ों में वह फोटो डालती रहती हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर ज्योति यादव ने हाथ में रिंग पहनी फोटो भी शेयर की थी।

इस हाई प्रोफाइल शादी में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राघव चड्ढा, संजय सिंह समेत कई आप विधायक, सांसद और पदाधिकारी शादी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

पिछले साल जुलाई महीने में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शादी की थी। उनकी भी शादी काफी सुर्खियों में रही थी। भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कई विधायक भी पिछले एक साल में शादी कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments