Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

राहुल गांधी बोले- मैं ऐसी करूंगा लड़की पसंद …

नई दिल्ली|  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ ही दी। राहुल गांधी ने कहा है कि वह शादी के लिए ऐसी लड़की चाहेंगे, जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी के गुण मिले हों। उन्होंने यह टिप्पणी एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में की।

  मेरी दूसरी मां थीं इंदिरा गांधी
जब राहुल गांधी से उनकी दादी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह मेरे जीवन का प्यार थीं। वह मेरी दूसरी मां थीं। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई उन्हें ‘पप्पू’ कहता है तो उन्हें बुरा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि यह दुष्प्रचार का हिस्सा है, जो बोल रहा है, उसके अंदर डर है। उसके जीवन में कुछ नहीं है। उसके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। उसे मुझे गाली देने की जरूरत है, तो गाली दे मैं, स्वागत करूंगा। राहुल गांधी ने कहा, मैं किसी से नफरत नहीं करता। आप मुझे गाली दो… मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा।

उन्होंने इस इंटरव्यू में कार और बाइक्स के बारे में चर्चा की और बताया कि उनके पास कोई पर्सनल कार नहीं है लेकिन उनकी मां के पास कार है। मैं लंदन में रहता था तब आर एस 20 बाइक चलाता था, वह मेरे जीवन के प्यार में से एक है। राहुल गांधी का कहना था कि वह साइकिल चलाना पसंद करते हैं तथा कभी उन्हें लैम्ब्रेटा (स्कूटर) पसंद थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब भी इलेक्ट्रिक वाहनों और ड्रोन के मामले में पीछे है क्योंकि इसके लिए यहां जरूरी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments