Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब व हरियाणा CM आवास के पास बम , थोड़ी दूरी पर हेलीपैड

चंडीगढ़|  सैक्टर-2 में स्थित राजिंदरा पार्क आम के बाग में दोपहर जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। यह VVIP इलाका है, जहां नजदीक में ही पंजाब के CM भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का सरकारी आवास भी मौजूद है।

यही नहीं, इसकी कुछ दूरी पर हैलीपेड भी है, जहां CM भगवंत मान का हैलीकॉप्टर उतरता है। बम की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम बम और डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंची।

बम को चारों तरफ से कवर करने के बाद आर्मी बुलाई गई है। आर्मी की टीम इसे कल डिफ्यूज करेगी। वहीं पंजाब और हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसर भी बम बरामदगी वाली जगह पर पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments