Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मार डालेगी यह ठंड! दिल्ली में 2 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

नई दिल्ली| दिन-ब-दिन ठंड का कहर बढ़ाता ही जा रहा है अब तो ऐसा लगने लगा है कि यह ठंड मार ही डालेगी। अगर बात की जाए सबसे ठंडे दिन की तो यह देश की राजधानी दिल्ली में रहा। जोकि 2 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, यूपी—एमपी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और त्रिपुरा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड ठंड की चपेट में है। पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा छाया हुआ है।
दिल्ली के कई इलाकों में पारा 2 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। दिल्ली में आज, 8 जनवरी को सीजन का सबसे सर्द दिन है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के पालम इलाके में आज (रविवार), 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सफदरजंग में 1.9, लोधी रोड पर 2.8, रिज में 2.2 और आयानगर में 2.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रिकॉर्ड किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज यानी 8 जनवरी को भी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. शीतलहर के साथ कोहरा भी परेशान करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments