Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

J&K में JCO समेत 3 जवान शहीद

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर से दुखद समाचार सामने आया है। जानकारी अनुसार माछल सैक्टर में नियमित काम के दौरान 1 जेसीओ और 02 ओआर का एक दल तब गहरी खाई में फिसल गया, जब ट्रैक पर अचानक से बर्फ गिर गई। इस हादसे में 3 जवान शहीद हो गए हैं। तीनों के शव को बरामद कर लिया गया है।

भारतीय सेना के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास माछिल सैक्टर में एक गहरी खाई में फिसल जाने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) और दो सैनिकों की मौत हो गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जेसीओ और दो अन्य जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे, तभी तीनों फिसलकर खाई में गिर गए।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments