वॉशिंगटन| काेराेना फिर से तबाही मचा सकता है क्याेंकि कई देशों में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.5 का प्रसार तेजी से हो रहा है। विशेष तौर पर यह वैरिएंट संयुक्त राज्य अमेरिका में धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है, जिस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गवाही भरते हुए चिंता जाहिर की है। डब्ल्यूएचओ ने एडवायजरी जारी करते हुए सभी देशों से अपील की है कि वे ऐसे देश जहां-जहां कोरोना संक्रमण का प्रकोप ज्यादा है, वहां की यात्रा करने वाले मास्क जरूर पहनने अन्कीयथा तबाही मच सकती है।
डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ आपातकालीन अधिकारी – कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा, लंबी दूरी व उच्च जोखिम वाले स्थानाें पर जाने वाले यात्रियों को मास्क पहनना चाहिए। उन्होंने कहा, देशों को यात्रा से पूर्व परीक्षण को साक्ष्य के तौर पर रखने की जरूरत है और यदि कार्रवाई पर विचार किया जाता है, तो यात्रा उपायों को गैर-भेदभावपूर्ण तरीके से लागू किया जाना चाहिए।
वहीं कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने मंगलवार को कहा कि भारत में वायरस बहुत है लेकिन इसकी उतनी तीव्रता नहीं है। हमने जीनोमिक मॉनिटरिंग बढ़ा दी है और एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। हमने जो कुछ भी पाया है, उसका मतलब यह नहीं है कि हमें कोई नया वेरिएंट मिला है।