Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर में नवविवाहित जोड़े के घर में घुसा चोर, सोना और 40 हजार कैश लेकर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में कैद

अमृतसर, 20 दिसंबर | यहां से एक चोरी की खबर सामने आई है। मामला अमृतसर ग्रामीण पुलिस स्टेशन चाटीविंड के अंतर्गत आने वाले गांव गिलवाली का है, जहां एक नवविवाहित जोड़ा रात को अपने कमरे में सो रहा था, देर रात एक चोर ने विवाहित जोड़े अमृतपाल और गुरप्रीत कौर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल फोन समेत अंगूठियां, सोने की चेन और 40 हजार नकदी चुराकर फरार हो गया, जिसे लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है और न्याय की मांग की है।

बातचीत करते हुए विवाहित जोड़े अमृतपाल और गुरप्रीत कौर ने बताया कि उनकी शादी को अभी कुछ ही समय हुआ है और रात को जब वे अपने कमरे में सोने गए तो खलिहान की ओर से आए चोर ने जाली का गेट काट दिया और दरवाजा खोलकर अंगूठियां ले गए। बगल के कमरे से चेन और मोबाइल के साथ-साथ नकदी भी चुरा ली जो सीसीटीवी में कैद हो गई।

इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि चोर ने मोबाइल फोन बंद नहीं किया, लोकेशन ट्रेस कर जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments